फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ने करण के शो में फोड़ा बम-बोले- 'मैं नताशा को डेट कर रहा हूं और जल्द शादी भी कर लूंगा'

Sun, 11 Nov 2018 09:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan
फिल्म मेकर करण जौहर के मोस्ट पॉपुलर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण का छठवां सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन शो में पहुंचे। उनके साथ बॉलीवुड की अभिनेत्री कटरीना कैफ भी शो में मौजूद थीं। इस दौरान वरुण ने करण के सवाल पर हामी भर दी की वह गर्लफ्रेंड नताशा को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वरुण ने ऐसा कुछ भी क्लियर नहीं किया था....

 
विज्ञापन

2 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
बता दें कि इससे पहले वरुण ने नताशा के साथ ली गई कई फोटोज को सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए कई बार शेयर किया लेकिन कभी इस बात का खुलासा नहीं किया था कि वह नताशा को डेट कर रहे हैं। लेकिन वरुण, करण के शो में नताशा के साथ अपनी रिलेशनशिप पर बेबाकी से बोलते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Natasha Dalal
शो में वरुण ने कहा 'हां मैं नताशा संग डेट कर रहा हूं, हम दोनों एक कपल हैं और मैंने नताशा से शादी करने का प्लान किया है।' इतना सुनने के बाद करण ने वरुण पर एक और सवाल दागते हुए पूछा कि 'तुम दोनों शादी कब रहे हो क्योंकि यह मेरे लिए बहुत इमोशन मूमेंट होगा।' 

 

4 of 5
karan johar
इसके बाद करण ने वरुण के शादी वाले जवाब पर मजाक करते हुए कहा ' तुम्हारी शादी पर मुझे महसूस होगा कि मैं अपना एक बेटा और खो रहा हूं, और उस वक्त में फिल्म कभी खुशी कभी गम का थीम सॉन्ग मेरी सांसों में तू है समाया गाऊंगा और मैं और डेविड जी अपने हाथ में एक प्लेट भी लिए खड़े रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sui Dhaga
बता दें कि वरुण धवन को हाल ही में फिल्म सुई धागा में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बहुत ही दमदार रोल किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें