Varun Dhawan and Natasha Dalal
बात वरुण धवन की निजी जिंदगी की करें तो वरुण धवन, नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कई बार दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार वो सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से फिर से ऐसा सुनने को मिल रहा है कि दिसंबर में वरुण और नताशा शादी कर लेंगे। खैर इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।