फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन के बर्थडे और अक्षय कुमार-पीएम मोदी की मुलाकात सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Wed, 24 Apr 2019 05:58 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan - फोटो : instagram
वरुण धवन और रजत बरमेचा मना रहे हैं आज अपना जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण धवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म स्टूडेंड ऑफ द ईयर से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आज वरुण धवन बॉलीवुड के बड़े एक्टर में शामिल हैं। वहीं आज फिल्म 'उड़ान' के एक्टर रजत बरमेचा का भी जन्मदिन है। रजत ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 'उड़ान' से की थी।
विज्ञापन

2 of 5
mac mohan - फोटो : social media
फिल्म 'शोले' एक्टर मैकमोहन का आज जन्मदिन

फिल्म 'शोले' में सांभा का किरदार भला कौन भूल सकता है। एक्टर मैकमोहन को आज भी लोग उनके इस किरदार की वजह से जानते हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। वो रिश्ते में एक्ट्रेस रवीना टंडन के मामा थे। मैकमोहन के पिता भारत में ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। साल 1940 में उनके पिता का ट्रांसफर कराची से लखनऊ हो गया। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Rampal & Gabriella - फोटो : social media
एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के प्रेग्नेंट होने का किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में गैब्रिएला बेबी बंप के साथ नजर आई हैं। 

4 of 5
सनी देओल - फोटो : file photo
गुरदासपुर से चुनाव लड़ेंगे अभिनेता सनी देओल

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 26वीं सूची जारी की है। गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सनी देओल को भाजपा ने टिकट दिया है। गौरतलब है कि पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट के लिए भाजपा सनी देओल को मनाने में जुटी हुई थी। बीते दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं सनी देओल से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि गुरदासपुर की प्रतिष्ठित सीट से भाजपा सनी को मैदान में उतारना चाहती है। सनी देओल के भाजपा में शामिल होने के बाद इन कयासों को बल मिला कि पार्टी उन्हें गुरदासपुर लोकसभा सीट से ही मैदान में उतारेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi and akshay kumar - फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अक्षय कुमार की मुलाकात का प्रसारण आज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की है। इस दौरान अक्षय और पीएम मोदी के बीच कई सवाल-जवाब भी हुए। पीएम मोदी और अक्षय के बीच बातचीत का यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला। दोनों के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान यह एक गैर-राजनीतिक वार्ता थी, जो आज सुबह 9 बजे प्रसारित होगी। इससे पहले इस वार्ता के कुछ वीडियो अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें