फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन के जन्मदिन से चीन को शहनाज गिल की धमकी तक, पढ़िये मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरें

Fri, 24 Apr 2020 06:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देने वाले वरुण धवन सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। वरुण धवन ने कम वक्त में ही अपने एक अलग मुकाम बना लिया है। आज उनका जन्मदिन है।

जब 11 साल के वरुण धवन ने किया था पुलिस को कॉल, जानें क्या थी वजह
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तीन मई तक पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में हर किसी को घर पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें सामने आईं कि अभिनेता विक्की कौशल को लॉकडाउन का पालन न करने के चलते पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले पर अब खुद अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या लॉकडाउन तोड़ने पर विक्की कौशल को पुलिस ने पकड़ा? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

 
विज्ञापन

3 of 5
Sona Mohapatra - फोटो : Social Media
लीवुड गायिका सोना मोहपात्रा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कार्तिक आर्यन की एक वीडियो आने के बाद उन्हें महिला विरोधी बताया था। अब सोना ने खुलासा किया है कि अभिनेता सलमान खान की बुराई करने के बाद उन्हें रेप की धमकी मिली थी। 

सोना मोहपात्रा का सनसनीखेज खुलासा, कहा- सलमान खान की बुराई के बाद मिली थी दुष्कर्म की धमकी

4 of 5
Mac Mohan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म शोले का एक-एक किरदार खूब फेमस हुआ। एक डायलॉग बोलकर भी कुछ सितारे लोगों के नजरों में आ गए। अभिनेता मैक मोहन ने फिल्म में सांभा का किरदार निभाया था। उनका जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। रिश्ते में वो अभिनेत्री रवीना टंडन के मामा लगते थे।

शोले का सांभा बनकर हिट हुए थे मैक मोहन, इस फिल्म की शूटिंग के बाद तोड़ दिया दम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaaz Gill - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भले ही शो नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी विनर से कम नहीं है। अक्सर उनके समर्थन में ट्विटर पर ट्रेंड्स चलते हैं। शहनाज खुद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्विव रहती हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से वो मुंबई में फंसी हैं। हाल ही में शहनाज ने कोरोना की वजह से चीन को धमकी दे डाली।

VIRAL VIDEO: कोरोना के लिए शहनाज गिल ने चीन को ठहराया जिम्मेदार, चेतावनी देते हुए बोली ये बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें