वरुण धवन और आलिया भट्ट की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से दोनों ने एक साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद साथ में कई फिल्मों में काम किया। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ऑन स्क्रीन दोस्ती निभाते-निभाते कब दोनों ऑफ स्क्रीन भी बेस्ट फ्रैंड्स बन गए किसी को पता नहीं लगा। आज आलम ऐसा है कि वरुण धवन आलिया को इंडस्ट्री में अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। एक-दूसरे के साथ ही फैंस को भी आलिया-वरुण को जोड़ी काफी पसंद है। लेकिन दोनों ने 'कलंक' के बाद से साथ में कोई भी फिल्म नहीं की है, ऐसे में हाल ही में वरुण धवन से आलिया के साथ दोबारा काम करने के बारे में सवाल किया गया। इस बात का जवाब, जो वरुण ने उसे सुनकर हंसते-हंसते सबका पेट दुख जाएगा।