फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की 'अक्टूबर' बनी इस मायने में खास, 6 दिन में कमाए इतने करोड़

Thu, 19 Apr 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
october

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो मनोरंजन नहीं करतीं, मन को छू जाती हैं, मन में बैठ जाती हैं। शूजित सरकार निर्देशित ‘अक्टूबर’ भी ऐसी ही फिल्म है। ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म देखकर आए दर्शकों का मानना है। फिल्म बेशक कमाई के मामले में खरी नहीं उतरी हो लेकिन दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में जरूर कामयाब हो गई है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'अक्टूबर' की ओपनिंग स्लो नजर आई। जिसके बाद लगातार फिल्म का कलेक्शन गिरता हुआ नजर आया। दर्शकों के लिए अब फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

2 of 4
october
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 55 से 60 फीसदी की ग्रोथ हासिल करने के साथ 7 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं रिलीज के पहले दिन फिल्म ने मात्र 5.04 करोड़ रुपए का करोबार किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 7.74 करोड़ की कमाई की। जबकि सोमवार को फिल्म के खाते में 2.70 करोड़ आए। वहीं मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल फिल्म ने 5 वें दिन 2.61 करोड़ का और 6 वें दिन 2.43 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें, यह फिल्म अब तक 27.99 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
october
फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें 35 करोड़ रुपए फिल्म की कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपए प्रमोशन पर खर्च किए गए। अब फिल्म के गिरते हुए कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि बजट का पैसा निकालने के लिए भी फिल्म को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वरुण की फिल्म ‘अक्टूबर’ अपने आप में एक अलग तरह की लव स्टोरी है।
विज्ञापन

4 of 4
october
इस फिल्म में वरुण होटल मैनेजमेंट के छात्र की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की है। यह फिल्म देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में भी इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें