Varun Dhawan
- फोटो : Instagram
फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की रिलीज से पहले इस फिल्म के बारे में प्रचार प्रसार करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए वरुण धवन ने यूट्यूब पर एक लंबी सीरीज चलाई थी, जिसमें वह तमाम ऐसे नाचने वालों को तलाश कर लाए थे जो सड़कों पर नाचते गाते हैं। इस बार वह अपने फैंस से कनेक्ट हुए अपनी तरह के पहले रियलिटी शो एंटरटेनमेंट नंबर वन से, जिसका आइडिया फ्लिपकार्ट का था। शो तो शुरू हो गया लेकिन इस बीच वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन लॉकडाउन के चलते आगे खिसक गई।