फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर को कोरोना होने की खबर, रोकी गई फिल्म की शूटिंग

Fri, 04 Dec 2020 01:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतू कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन - फोटो : instagram/anilskapoor
बॉलीवुड के कई सितारे अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से करीब तीन महीने से ज्यादा वक्त तक मुंबई में शूटिंग बंद रही। सरकार द्वारा जारी नियमों के बाद फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी हैं लेकिन इसी बीच खबर है कि वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट के मुताबिक, ये कलाकार चंडीगढ़ में फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे थे। एक वेबसाइट को फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि राज मेहता के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर, नीतू कपूर - फोटो : instagram/neetu54
फिलहाल इन सितारों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। वेबसाइट ने दावा किया कि सेट से एक करीबी सूत्र ने उन्हें यह जानकारी दी। फिल्म की शूटिंग पिछले महीने शुरू हुई थी। इन कलाकारों के दोबारा स्वस्थ होने तक शूटिंग को अभी टाल दिया गया है।
 

4 of 5
नीतू कपूर - फोटो : फाइल
नीतू कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें उनका कोविड 19 टेस्ट हो रहा था। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से बॉलीवुड और टीवी के सितारे अपने प्रशंसकों से सभी जरूरी नियमों का पालन करने के लिए कह रहे हैं। सेट पर भी क्रू मेंबर पीपीई सूट, मास्क और ग्लव्स पहने नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली के साथ नजर आ रही थीं। फिलहाल इन कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें