फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरवरी को यहां होगा वरुण और नताशा की शादी का शानदार रिसेप्शन, पढ़ें सारी डिटेल्स

Mon, 25 Jan 2021 12:29 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन मे बंध गए हैं। दोनों की शादी अलीबाग के द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में हुई। कोविड 19 को देखते हुए बॉलीवुड के चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण दिया गया था। लेकिन इसी बीच खबर है कि वरुण जल्द ही अपनी शादी का रिसेप्शन भी देने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन अपनी शादी का आलीशान रिसेप्शन दो फरवरी को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में देने वाले हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : Instagram
रविवार यानि 24 जनवरी को वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया।' 
विज्ञापन

3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपनी शादी में खुद के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। इसके अलावा यह भी खबर है कि वरुण धवन रिसेप्शन में स्पेशल एंट्री मारेंगे। वरुण क्वाड बाइक में एंट्री लेंगे।

4 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
इससे पहले खबरें आ रही थीं कि वरुण और नताशा की शादी का रिसेप्शन 26 जनवरी को होगा।  लेकिन माना जा रहा है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने की वजह से परिवार ने रिसेप्शन पार्टी की तारीख में बदलाव किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
वरुण और नताशा की शादी का सेलिब्रेशन 22 जनवरी से शुरू हुआ था। अलीबाग के रिजॉर्ट में ही एक्टर की बैचलर पार्टी और इसके बाद मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरिमनी जैसे कई प्रोग्राम्स हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें