इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को इसका समापन हो गया। नौ दिनों तक चले इस फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर के तमाम दिग्गज निर्देशकों की फिल्मों को दिखाया गया। इस बार इस फेस्टिवल के दौरान उन कलाकारों को श्रद्धांजलि भी दी गई जिन्होंने वर्ष 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इन कलाकारों में मुख्य रूप से इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, सौमित्र चैटर्जी, चैडविक बोसेमन जैसे कलाकार शामिल हैं।