फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jugjugg Jeeyo Trailer: ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस ने इंतजार में लगाए थे 50 फीट बड़े कटआउट

Sun, 22 May 2022 03:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
वरुण धवन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। ट्रेलर के इंतजार में फैंस ने फिल्म के बड़े-बड़े कटआउट लगाए थे। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
यह है फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्राजक्ता कोहली और मनीष पॉल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर आज तीन बजे रिलीज हो गया है। शनिवार को अनिल कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा था, ‘सरप्राइज ऐसा जो आपको बोलने पर मजबूर कर दे झकास...तैयार हो जाइए एक फैमिली रीयूनियन के लिए कल तीन बजे 'जुग जुग जियो' के ट्रेलर के साथ।’ वहीं, वरुण धवन ने लिखा, 'मिलिए कुकु से कल और फैमिली रीयूनियन के लिए तैयर हो जाइए।' आज फिल्म की स्टार कास्ट ने ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की। 
 
विज्ञापन

3 of 4
गाजियाबाद और आगरा में लगाया गया फिल्म के पोस्टर का कटआउट - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस में फिल्म को लेकर क्रेज
फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद और आगरा में फैंस ने फिल्म की स्टारकास्ट के बड़े-बड़े कटआउट लगाए हैं। गाजियाबाद में 50 फीट का कटआउट लगाया गया है, तो आगरा में 25 फीट का पोस्टर लगा है, जिसमें फिल्म अनिल कपूर, वरुण धवन, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के इंतजार में दर्शकों ने ये कटआउट लगाए हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि उन्हें फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार है।
 
विज्ञापन

4 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Social media
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'जुग जुग जियो' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राज मेहता ने किया है। वहीं, फिल्म को करण जौहर वायकॉम 18 के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार वरुण और कियारा की जोड़ी देखने को मिलेगी, तो वहीं 'कुली नंबर 1' के डेढ़ साल बाद वरुण बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें