वेलेंटाइन डे के दिन वरुण धवन अपने फैंस के लिए एक खूबसूरत तोहफा लेकर आए हैं। यह तोहफा इसलिए भी काफी खास हो जाता है क्योंकि उनके फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि वरुण की आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' थ्रिलर फिल्म होगी लेकिन आज इस फिल्म का पहला प्रोमो सामने आ गया है जिसने इन सब बातों को अफवाह साबित कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Varun Dhawan
वैसे तो यह वीडियो करीब 33 सेकेंड का है लेकिन इस पूरे वीडियो में आपको केवल तीन सीन ही दिखाई देंगे। हालांकि इन तीनों सीन्स को इस तरह से फिल्माया गया है कि यह चुटकियों में आपके दिल पर कब्जा जमा लेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
Banita Sandhu
प्रोमो के पहले सीन में वरुण पेड़ों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरे सीन में एक्ट्रेस बनिता खिड़की के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं तीसरे सीन में इस फिल्म का Logo दिखाया गया है। जिससे इस बात का खुलासा हो गया है कि यह फिल्म प्यार और रिलेशनशिप पर आधारित होगी।