फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varsha Priyadarshini: बला की खूबसूरत है यह हीरोइन, फिर भी आठ साल तक 'करीब' नहीं आ सका पति

Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में आज एक पति-पत्नी और उनका एक केस दिनभर सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर यूं तो कई रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी - फोटो : Social media
देशभर में आज एक पति-पत्नी और उनका एक केस दिनभर सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर यूं तो कई रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और उनके पति की तलाक की खबरें खूब चर्चा में रही। उड़िया फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अदाकारी के मशहूर प्रियदर्शनी इन दिनों अपने पति संग अपनी तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, तलाक के कई चौंकाने कारण अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। लेकिन एक्ट्रेस और उनके पति की तलाक की वजह सच में हैरान कर देने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी - फोटो : Social media

मशहूर उड़िया एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शिनी उड़िसा से बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती की पत्नी हैं। हालांकि, दोनों का शादीशुदा रिश्ता अब टूटने की कगार पर हैं। दरअसल, अभिनेत्री के पति ने आरोप लगाया है कि वर्षा ने शादी के आठ साल बाद भी उन्हें खुद को छूने तक नहीं दिया। पूरे में मामले में अनुभव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। 

विज्ञापन

3 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी - फोटो : Social media

अपने वीडियो में अनुभव ने अपनी पत्नी अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शनी पर आरोप लगाया कि दोनों की शादी को आठ साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन शादी के इतने समय बाद भी एक्ट्रेस ने अपने पति को कभी अपने करीब नहीं आने दिया। इतना ही नहीं जब भी उनके पति वर्षा के करीब आने की कोशिश करते वह उन्हें हर बार मना देती। शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध ना बना पाने की वजह से अनुभव मानसिक तनाव के भी शिकार हो चुके हैं। 

 

4 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी - फोटो : Social media

अभिनेत्री की रजामंदी का इंतजार करते-करते थक चुके नेता अनुभव ने आखिरकार तलाक का फैसला ले लिया। इस सिलसिल में अनुभव ने कोर्ट में याचिका भी दायर की है। वहीं, इस पूरे मामले में एक्ट्रेस ने भी अपना पक्ष रखा है। वर्षा द्वारा दायर की गई याचिका में एक्ट्रेस ने अपने पति के खिलाफ शराब पीने, दूसरी औरतों से अफेयर और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वर्षा प्रियदर्शिनी - फोटो : Social media
गौरतलब है कि उड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने बंगाली फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बंगाली फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने साल 2003 से उड़िया फिल्मों में काम करना शुरू किया। वहीं, उनके पति और नेता अनुभव मोहंती भी पहले एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर थे ,लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति का रास्ता अपना लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें