फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2022: आईफा के स्टेज पर पहुंचे सलमान खान, फैंस बोले- आपको होस्टिंग करते हुए देखने का अब इंतजार नहीं होता

Fri, 03 Jun 2022 11:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईफा के स्टेज पर सलमान खान - फोटो : Instagram
फिल्मी जगत से सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) का आगाज हो चुका है। अबू धाबी के यास आइलैंड में तीन दिन (2-4 जून) तक होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड के सभी सितारे भाग ले रहे हैं। आज आईफा रॉक्स इवेंट का आयोजन हुआ और कल यानी 4 जून को मेन इवेंट होगा, जिसमें सलमान खान मेजबानी करते दिखाई देंगे। सलमान खान ने आईफा के स्टेज से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार का आईफा कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद हो रहा है, ऐसे में सितारों में भी इस अवॉर्ड नाइट को लेकर गजब का उत्साह है। इस बार आईफा अवॉर्ड्स के मेन इवेंट की मेजबानी सलमान खान के साथ मनीष पॉल और रितेश देशमुख भी करते नजर आएंगे। फैंस भी इनको स्टेज पर देखने के लिए उत्सुक हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह आईफा के स्टेज पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान के पीछे उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। सलमान के स्टेज पर पहुंचते ही सामने अवॉर्ड्स नाइट की तैयारी होती दिखाई दे रही है और बहुत सी स्पॉटलाइट नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, आईफा 2022 के लिए तैयार हो जाइए। फैंस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं कि अब उनसे सलमान को होस्टिंग करते हुए देखने का इंतजार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

4 of 4
आईफा 2022 की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : instagram
बता दें कि इस बार आईफा अवॉर्ड्स के मेन इवेंट में शाहिद कपूर, सारा अली खान, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, अनन्या पांडे भी पहली बार आईफा के स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आएंगी। सितारों से सजी इस शाम का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें