फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varsha Priyadarshini: वर्षा प्रियदर्शनी ने पति से की इतने करोड़ रुपये की मांग, शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस

Sun, 05 Jun 2022 05:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उड़िया फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शनी बीते कुछ दिनों से लगातार अपने तलाक को चर्चा में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 4
वर्षा प्रियदर्शिनी - फोटो : Social media

उड़िया फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शनी बीते कुछ दिनों से लगातार अपने तलाक को चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी निजी जिंदगी के बारे में हुए हैरान करने वाले खुलासे के बाद से ही वर्षा और उनके पति बीजेडी सासंद अनुभव मोहंती सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने तलाक के बदले अपने पति से मोटी रकम की मांग की है। 

विज्ञापन

2 of 4
वर्षा प्रियदर्शिनी और अनुभव मोहंती - फोटो : अमर उजाला

पति द्वारा शारीरिक संबंध ना बनाने के आरोप के बाद वर्षा ने अपने सांसद पति पर घरेलू हिंसा और दूसरी औरतों से अफेयर का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पूरे मामले में वर्षा ने अपने पति से 15 करोड़ रुपये की भी मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक ,"वर्षा ने यह भी कहा कि उनके पति अनुभव का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर भी है।" हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है  कि कौन सही है और कौन गलत। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है।

विज्ञापन

3 of 4
वर्षा प्रियदर्शिनी और अनुभव मोहंती - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि बीजेडी नेता अनुभव मोहंती ने अपनी पत्नी वर्षआा प्रियदर्शनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी के आठ साल बाद भी अपने करीब नहीं आने दिया। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। लेकिन शादी के बाद अभिनेत्री द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत ना मिलने पर उन्होंने शादी के दो साल बाद यानी 2016 में भी इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। सासंद का कहना है कि कई कोशिशों के बाद भी हर बार निराशा हाथ लगने के कारण उन्होंने साल 2020 में तलाक की अर्जी लगा दी।

विज्ञापन

4 of 4
वर्षा प्रियदर्शिनी- अनुभव मोहंती - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि उड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने बंगाली फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बंगाली फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने साल 2003 से उड़िया फिल्मों में काम करना शुरू किया। वहीं, उनके पति और नेता अनुभव मोहंती भी पहले एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर थे ,लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति का रास्ता अपना लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें