फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2022: आईफा में अभिषेक संग थिरकीं ऐश्वर्या और आराध्या, बेटे की तारीफ करने वालों को बिग बी ने कहा शुक्रिया

Sun, 05 Jun 2022 05:34 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बीती रात अबू धाबी के यस आइलैंड में आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। दो साल बाद हुए आईफा अवॉर्ड्स में सितारों ने जमकर धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बच्चन आईफा में अपना रॉकिंग परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सबकी निगाहें ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या पर टिक गईं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी अभिषेक को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
दरअसल, आईफा के मेन इवेंट में अभिषेक बच्चन डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच वह स्टेज से नीचे उतर आते हैं और ऑडियंस के बीच बैठीं अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ थिरकने लगते हैं। दोनों भी खुद को रोक नहीं पाती और सीट पर बैठे हुए अभिषेक के साथ जमकर डांस करती हैं। बच्चन परिवार को एक साथ थिरकते हुए देख वहां मौजूद सभी लोग भी खूब तालियां बजाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
इस वीडियो को आईफा के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है। अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या को एक साथ एंजॉय करते देख फैंस भी काफी खुश हैं और इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल भी होने लगा है। एक फैन ने लिखा, 'ये तीनों परफेक्ट फैमिली गोल दे रहे हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'जिस तरह से ऐश्वर्या की वाइब अभिषेक के साथ मिलती हैं वो बहुत ही बढ़िया है।' 
 
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने भी किया पोस्ट
आईफा में बेटे अभिषेक की परफॉर्मेंस के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लोगों की ओर से अभिषेक की तारीफ में भेजे गए मैसेज पोस्ट कर उनका शुक्रिया अदा किया। कैप्शन में उन्होंने सबके कमेंट लिखे थे, जिनमें एक कमेंट था, 'अमित जी...अभिषेक ने आईफा में धमाल मचा दिया, आपका आशीर्वाद उन्हें दूसरे स्तर पर ले जाएगा।' वहीं, दूसरा कमेंट था, 'कल रात आईफा में अभिषेक का प्रदर्शन देखा। वह बहुत बढ़िया थे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।' इसके जवाब में उन्होंने लिखा, 'आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए सभी को मेरा अत्यधिक आभार और प्यार।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें