फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day: पार्टनर के साथ बैठकर देखें बॉलीवुड की ये 'लव स्टोरी', खास बन जाएगा दिन

Wed, 13 Feb 2019 12:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
veer zara
वैलेंटाइन डे पर एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए कपल्स काफी प्लानिंग करते हैं । आपके लिए वैलेंटाइन डे यादगार बन जाए इसलिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें देखने के बाद आपका पार्टनर जरूर स्पेशल फील करेगा । अगर आप सिंगल हैं तो भी ये फिल्में आपको प्यार में पड़ने पर मजबूर कर देंगी। आइए जानते हैं प्यार में पगी कुछ फिल्मों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
Rishi Kapoor Dimple Kapadia
बॉबी- ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की सुपर रोमांटिक फिल्म 'बॉबी' तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म 1973 में आई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर ऋषि कपूर के पिता राज कपूर थे। ये ऋषि और डिंपल की पहली फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 13
वैलेंटाइन
1942 अ लव स्टोरी- इस फिल्म का रोमांटिक ट्रैक 'कुछ ना कहो' आज भी आपको अपने प्यार की याद दिलाता होगा। इस फिल्म में मनीषा कोइराला और अनिल कपूर ने काम किया था। इस फिल्म को डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

4 of 13
वैलेंटाइन
लव स्टोरी- कुमार गाैरव और विजेता पंडित पर फिल्मायी गई 'लव स्टोरी' बेहद रोमांटिक मूवी थी। इस फिल्म का गाना 'याद आ रही है' आज भी दो प्यार करने वाले गाते नजर आते हैं। इस फिल्म को राजेंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

5 of 13
वैलेंटाइन
हीरो- जब रोमांटिक फिल्मों की बात हो तो सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' को कौन भूल सकता है। फिल्म का गाना 'लंबी जुदाई' आज भी लवर्स सुनते नजर आते हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी सेशाद्री ने काम किया था।
विज्ञापन

6 of 13
वैलेंटाइन
आशिकी- ये रोमांटिक फिल्म डायरेक्ट महेश भट्ट की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने बेहतरीन अदाकारी की थी। फिल्म के गाने तो आज लोगों को रोमांस करने पर मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
वैलेंटाइन
कयामत से कयामत तक- दो प्यार करने वाले जूही चावल और आमिर खान की इस फिल्म को देखना बिलकुल ना भूलें। एक-दो लंबे किस के साथ फिल्म की कहानी दिल को छू लेगी। इस फिल्म को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था।

8 of 13
वैलेंटाइन
इश्क- अगर आपके प्यार के बीच कोई विलेन बनकर आ रहा है तो डायरेक्टर इंद्र कुमार की ये फिल्म जरूर देखें। इस फिल्म में अजय देवगन, जूही चावला, आमिर खान और काजोल ने काम किया था।

9 of 13
वैलेंटाइन
दिल- जिस फिल्म का नाम ही इतना प्यारा हो तो इस वैलेंटाइन पर इसे देखना तो बनता है। आमिर खान और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म में प्यार को पाने का जुनून दिखाया गया है। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था।

10 of 13
वैलेंटाइन
मन- रोमांटिक फिल्मों में आमिर खान का काफी जलवा रहा है। उनकी और मनीषा कोईराला की ये फिल्म बहुत ही इमोशनल मूवी है। इस फिल्म को भी इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था।

11 of 13
वैलेंटाइन
अकेले हम अकेले तुम- ये लीजिए, एक और आमिर खान की फिल्म आ गई। जी हां, मनीषा कोईराला और आमिर खान की इस फिल्म ने भी नए आयाम बनाए थे। फिल्म के गाने बेहतरीन हैं। इस फिल्म को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था।

12 of 13
वैलेंटाइन
हम आपके हैं कौन- ये फिल्म भले ही एक फैमिली ड्रामा हो। लेकिन अपने प्रेम और निशा की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। जी हां सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ये फिल्म आप बार-बार देखना चाहेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर भी सूरज बड़जात्या थे।
विज्ञापन

13 of 13
वैलेंटाइन
डीडीएलजे- ये लीजिए आ गई। हर प्यार करने वाले की फेवरेट फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे'। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म के गानों से लेकर इसकी डायलॉग्स और कहानी सबकुछ सुपर हिट था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें