बॉलीवुड में जहां हर दिन पुराने रिश्ते टूटते हैं और नए रिश्ते बनते हैं वहीं, कुछ ऐसे सितारें भी हैं जिन्होंने अपने पुराने रिश्तों को सहेज कर रखा हुआ है। इन सितारों की कहानी सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इन सितारों ने अपने स्कूल स्वीटहार्ट से ही शादी रचाई है। आइए आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ खूबसूरत जोड़ियों के बारे में बताते हैं जो बचपन के साथी से जीवन साथी बन चुके हैं।
शाहरुख खान और गौरी खान
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार शाहरुख खान का है। शाहरुख खान पहली बार गौरी खान से एक स्कूल के फंक्शन में मिले थे और उन्हें देखते ही दिल दे बैठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उसी पार्टी के दौरान शाहरुख ने तय कर लिया था कि चाहे जो हो जाए शादी मैं इसी से करूंगा और आगे चलकर उन्होंने वही किया। आज दोनों पति पत्नी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नताशा और वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
नताशा और वरुण धवन
बॉलीवुड के हैंडसम सितारे वरुण धवन भी प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे और नताशा एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। काफी सालों तक वे दोस्त रहें फिर उन्होंने नताशा से ही शादी रचाई।
4 of 5
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी
बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में मशहूर सुनील शेट्टी की प्रेम कहानी काफी रोमांटिक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील शेट्टी ने पहली बार माना को एक पेस्ट्री शॉप में देखा था। तब दोनों काफी छोटे थे। धीरे धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और आज दोनों सफल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा की प्रेम कहानी भी काफी रोमांटिक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक ट्यूशन के दौरान आयुष्मान ताहिरा से मिले थे और ताहिरा को अपना दिल दे बैठे थे। उन दिनों दोनों कॉलेज में पढ़ते थे। बाद में दोनों में गहरा प्यार हो गया और फिर परिवारों की सहमति से दोनों ने शादी रचाई।