फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week: राज कपूर के लेकर शाहरुख खान तक, ये हैं हिंदी सिनेमा के 10 रोमांटिक हीरो

Sun, 09 Feb 2025 11:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Valentine Week: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको हिंदी सिनेमा के 10 रोमांटिक हीरो के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं की याद आती है, जिन्होंने अपने अभिनय और आकर्षण से दर्शकों के दिलों में एक स्थायी जगह बनाई है। रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाने वाले इन अभिनेताओं ने अपने अंदाज और मासूमियत से न सिर्फ सिनेमा जगत को, बल्कि दर्शकों पर भी गहरी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्रमुख रोमांटिक हीरो के बारे में जिन्होंने हिंदी सिनेमा में खास मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

2 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दिलीप कुमार 
दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार थे। पर्दे पर वह भी रोमांटिक अंदाज दिखा चुके हैं। 'मुगल-ए-आजम' और 'नया दौर' जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी ने उन्हें रोमांटिक हीरो की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है।
Actors OTT Fees: ये अभिनेता ओटीटी से वसूलते हैं मोटी रकम, बड़े पर्दे के कलाकार यहां भी अव्वल
विज्ञापन

3 of 11
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर 
राज कपूर अपनी रोमांटिक किरदारों की वजह से खूब मशहूर हुए। उनकी फिल्में 'आवारा' और 'श्री 420' में रोमांस और सामाजिक संदेशों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। वह अपने समय के सबसे बड़े रोमांटिक नायक थे, जिनकी फिल्मों में प्यार के अलावा जीवन के गहरे मायने भी नजर आते थे।

4 of 11
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना 
राजेश खन्ना के बिना ये सूची अधूरी है। अपने रोमांटिक अंदाज से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। बड़ी संख्या महिलाएं उन्हें पसंद करती थीं। 'अराधना' और 'सच्चा झूठा' समेत दर्जनों फिल्मों में वह अपने रोमांस का जादू बड़े पर्दे पर चलाते नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 11
देव आनंद और सुरैया - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
देव आनंद 
देव आनंद का नाम आते ही रोमांस, दिलकश अंदाज और आकर्षक छवि सामने आ जाती है। बड़े पर्दे पर वह कई फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभा चुके हैं। करियर के पीक पर देव आनंद की महिला प्रशंसक काफी ज्यादा हुआ करती थीं।
विज्ञापन

6 of 11
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर 
भारतीय सिनेमा के रोमांटिक अभिनेताओं में ऋषि कपूर का नाम भी शामिल है। अपनी पहले ही फिल्म 'बॉबी' से उन्होंने धमाल मचा दिया था। 'चांदनी' और 'बोल राधा बोल' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी नटखट और आकर्षक भूमिका से रोमांस की दुनिया में अपना एक विशेष स्थान बनाया। उनकी मुस्कान और मासूमियत दर्शकों को दिलों में आज भी बसी हुई है।
विज्ञापन

7 of 11
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान
शाहरुख खान को रोमांटिक फिल्मों का 'किंग' कहा जाता है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में उनकी रोमांटिक भूमिकाएं देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोकप्रिय बना दिया। उनके अभिनय में जो सहजता और प्यार की भावना दिखती है, वह उन्हें आज भी दर्शकों का पसंदीदा बनाती है।

8 of 11
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan
सलमान खान 
सलमान खान ने रोमांटिक फिल्मों में अपनी अनूठी पहचान बनाई है। 'मैंने प्यार किया' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्मों में उनका रोमांटिक अंदाज आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों में वह रोमांटिक हीरो के तौर पर नजर आ चुके हैं।

9 of 11
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर खान
आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। रोमांटिक हीरो के तौर पर भी वह कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुके हैं। 'कयामत से कयामत तक', 'दिल', 'जो जीता वो सिकंदर' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों से उन्होंने रोमांटिक हीरो के तौर पर इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया।

10 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर 
शाहिद कपूर ने भी अपनी रोमांटिक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। 'इश्क-विश्क', 'जब वी मेट' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय से वह लोगों के दिलों पर राज करने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

11 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर 
रणबीर कपूर की रोमांटिक छवि ने उन्हें चॉकलेटी हीरो के रूप में पहचान दिलाई। 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में उनकी अभिनय क्षमता और रोमांटिक केमिस्ट्री आज भी ताजगी के साथ दर्शकों को आकर्षित करती है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें