वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ये पूरा हफ्ता आपके लिए यादगार बन जाए इसलिए हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड की ऐसी यादगार फिल्में जिन्हें देखने के बाद आपको अपना प्यार जरूर याद आ जाएगा। अगर आप सिंगल हैं तो ये फिल्में आपको एक बार प्यार में पड़ने पर मजबूर कर देंगी। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
Valentine Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
2 of 26
वैलेंटाइन
बॉबी- ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की सुपर रोमांटिक फिल्म 'बॉबी' तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म 1973 में आई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर ऋषि कपूर के पिता राज कपूर थे। ये ऋषि और डिंपल की पहली फिल्म थी।
विज्ञापन
Valentine Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
3 of 26
वैलेंटाइन
1942 अ लव स्टोरी- इस फिल्म का रोमांटिक ट्रैक 'कुछ ना कहो' आज भी आपको अपने प्यार की याद दिलाता होगा। इस फिल्म में मनीषा कोइराला और अनिल कपूर ने काम किया था। इस फिल्म को डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।
Valentine Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
4 of 26
वैलेंटाइन
लव स्टोरी- कुमार गाैरव और विजेता पंडित पर फिल्मायी गई 'लव स्टोरी' बेहद रोमांटिक मूवी थी। इस फिल्म का गाना 'याद आ रही है' आज भी दो प्यार करने वाले गाते नजर आते हैं। इस फिल्म को राजेंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
Valentine Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
5 of 26
वैलेंटाइन
हीरो- जब रोमांटिक फिल्मों की बात हो तो सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' को कौन भूल सकता है। फिल्म का गाना 'लंबी जुदाई' आज भी लवर्स सुनते नजर आते हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी सेशाद्री ने काम किया था।
विज्ञापन
Valentine Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
6 of 26
वैलेंटाइन
आशिकी- ये रोमांटिक फिल्म डायरेक्ट महेश भट्ट की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने बेहतरीन अदाकारी की थी। फिल्म के गाने तो आज लोगों को रोमांस करने पर मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन
Valentine Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
7 of 26
वैलेंटाइन
कयामत से कयामत तक- दो प्यार करने वाले जूही चावल और आमिर खान की इस फिल्म को देखना बिलकुल ना भूलें। एक-दो लंबे किस के साथ फिल्म की कहानी दिल को छू लेगी। इस फिल्म को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
8 of 26
वैलेंटाइन
इश्क- अगर आपके प्यार के बीच कोई विलेन बनकर आ रहा है तो डायरेक्टर इंद्र कुमार की ये फिल्म जरूर देखें। इस फिल्म में अजय देवगन, जूही चावला, आमिर खान और काजोल ने काम किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
9 of 26
वैलेंटाइन
दिल- जिस फिल्म का नाम ही इतना प्यारा हो तो इस वैलेंटाइन पर इसे देखना तो बनता है। आमिर खान और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म में प्यार को पाने का जुनून दिखाया गया है। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
10 of 26
वैलेंटाइन
मन- रोमांटिक फिल्मों में आमिर खान का काफी जलवा रहा है। उनकी और मनीषा कोईराला की ये फिल्म बहुत ही इमोशनल मूवी है। इस फिल्म को भी इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
11 of 26
वैलेंटाइन
अकेले हम अकेले तुम- ये लीजिए, एक और आमिर खान की फिल्म आ गई। जी हां, मनीषा कोईराला और आमिर खान की इस फिल्म ने भी नए आयाम बनाए थे। फिल्म के गाने बेहतरीन हैं। इस फिल्म को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
12 of 26
वैलेंटाइन
मैंने प्यार किया- सलमान और भाग्य श्री की इस फिल्म को कौन भूल सकता है। जहां एक कबूतर भी दो प्यार करने वालों को मिलाने में लग जाता है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी बेहद रोमांटिक हैं। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
13 of 26
वैलेंटाइन
हम आपके हैं कौन- ये फिल्म भले ही एक फैमिली ड्रामा हो। लेकिन अपने प्रेम और निशा की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। जी हां सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ये फिल्म आप बार-बार देखना चाहेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर भी सूरज बड़जात्या थे।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
14 of 26
वैलेंटाइन
डीडीएलजे- ये लीजिए आ गई। हर प्यार करने वाले की फेवरेट फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे'। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म के गानों से लेकर इसकी डायलॉग्स और कहानी सबकुछ सुपर हिट था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
15 of 26
वैलेंटाइन
कुछ-कुछ होता है- अंजलि, राहुल और टीना की इस प्रेम कहानी ने लोगों को हंसाया, रुलाया और प्यार करना सिखाया। जी हां, हर इमोशन से भरपूर इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने काम किया था। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
16 of 26
वैलेंटाइन
दिल तो पागल है- वैलेंटाइन डे पर शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के इस लव ट्रायएंगल को जरूर देखें। फिल्म के गाने आपका दिल जीत लेंगे। कहानी में कोई कमी नहीं है। इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
17 of 26
वैलेंटाइन
कहो ना प्यार है- ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की पहली फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। प्यार में पड़े दो लोगों की इस कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है। लड़की को दो बार प्यार होता है। फिल्म के गाने भी बेहतरीन हैं। इस फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
18 of 26
वैलेंटाइन
मोहब्बतें- शाहरुख खान की एक और प्यार भरी इस फिल्म में वो लोगों को मोहब्बत करना सिखाते हैं। इस फिल्म में कई न्यू कमर्स ने काम किया था। वहीं फिल्म में छोटा सा रोल ऐश्वर्या राय का भी था। इस फिल्म के डायरेक्टर भी आदित्य चोपड़ा थे।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
19 of 26
वैलेंटाइन
परिणिता - ये फिल्म प्रदीप शेखर ने डायरेक्ट की थी। परिणिता फिल्म शरतचंद के उपन्यास पर बनी प्रेम कहानी थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, विद्या बालन और संजय दत्त ने काम किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
20 of 26
वैलेंटाइन
देवदास- माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और शाहरुख की फिल्म देवदास हर प्यार करने वाले की फेवरेट फिल्म में से एक है। प्यार में पागल देवदास अपने प्यार के लिए क्या कुछ करता है ये फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
21 of 26
वैलेंटाइन
जब वी मेट- दिल टूटने और फिर से अपना प्यार मिलने की इस कहानी में शाहिद कपूर और करीना कपूर बिलकुल फिट बैठे थे। करीना के गीत के किरदार से तो आपको प्यार हो जाएगा। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
22 of 26
वैलेंटाइन
विवाह- अरेंज मैरिज पर बेस इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव ने काम किया था। शादी तय होने से लेकर प्यार होने तक की पूरी कहानी को इस फिल्म में बखूबी बयां किया गया है। फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
23 of 26
वैलेंटाइन
वीर जारा- शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की इस प्रेम कहानी में शरहदें बीच में आ जाती हैं। वीर को जारा तो मिलती है लेकिन तब जब वो बूढ़े हो जाते हैं। फिल्म की कहानी शानदार है। इस फिल्म को भी सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
24 of 26
वैलेंटाइन
साथिया- इस फिल्म में शादी के बाद के प्यार को दिखाया गया है। फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी ने बेहतरीन अदाकारी की थी।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
25 of 26
वैलेंटाइन
बर्फी- ये एक साइलेंट लव स्टोरी थी। रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी ने लोगों का दिल छू लिया था। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु थे।
Valentines Spcl: प्यार में हैं तो इस वैलेंटाइन वीक जरूर देखें मोस्ट रोमांटिक फिल्में
26 of 26
वैलेंटाइन
रांझणा- फिल्म के नाम से ही पता चल रहा है कि ये एक रांझे की कहानी है। जिसे इस दौर में भी अपना प्यार नहीं मिल पाता है। फिल्म में सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल ने काम किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय थे।