फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी के लिए जावेद अख्तर ने पत्नी को दिया था तलाक, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Mon, 11 Feb 2019 07:34 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
javed akhtar, sabana azmi in holi
वैलेंटाइन वीक में हम आपको एक और लव स्टोरी से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं। ये जोड़ी है जावेद अख्तर और शबाना आजमी की । शबाना आजमी को जावेद अख्तर से नजदीकी की वजह से अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ा था। शादीशुदा जावेद से शादी के लिए उनके घरवाले बिल्कुल तैयार नहीं थे । 
विज्ञापन

2 of 5
Javed Akhtar
जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थी। हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। नके दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। जावेद अख्तर साल 1970 में कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बीच नजदीकियां इसी दौरान बढ़ीं।
विज्ञापन

3 of 5
Javed Akhtar
दोनों के बीच अफेयर की भनक मीडिया को भी लग गई। शबाना आजमी को लेकर आए दिन जावेद अख्तर और हनी के बीच लड़ाईयां होने लगीं। आखिरकार एक दिन जावेद अख्तर ने तलाक का फैसला लिया और वो शबाना से शादी के लिए तैयार हो गए।

4 of 5
शबान और कैफी आजमी
एक ओर जहां जावेद अख्तर शादी के लिए तैयार थे तो वहीं शबाना के पिता इस शादी के लिए मान नहीं रहे थे। कैफी आजमी को लगता था कि शबाना की वजह से जावेद अख्तर और हनी के बीच दरार आई। साथ ही वो नहीं चाहते कि शबाना एक शादीशुदा आदमी से शादी करें लेकिन शबाना ने पिता कैफी को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी। तब जाकर कैफी साहब माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शबाना आज़मी
शबाना आजमी ने पांच बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीता। 1975 में 'अंकुर', 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडर', 1985 में 'पार' और 1999 में 'गॉडमदर'। वहीं उन्हें पांच बार फिल्म फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मों में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें