फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू मना रहे शादी की 14वीं सालगिरह, पत्नी के नाम किया ये शानदार पोस्ट

Sun, 10 Feb 2019 07:47 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mahesh babu

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू आज अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने 10 फरवरी साल 2005 में बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी रचाई थी। इस मौके पर महेश ने नम्रता को बड़े ही अलग अंदाज में विश किया है। खास बात यह है कि महेश ने जो पोस्ट शेयर किया है उसे कुछ ही पलों लाखों लोगों ने लाइक किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
namrata shirodkar - फोटो : instagram

महेश तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार हैं और अपने अभिनय और हिट फिल्मों से हिंदी दर्शकों के बीच भी खास पहचान रखते हैं।  उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'वानसी' में नम्रता शिरोडकर संग काम किया था। इसी दौरान दोनों नजदीक आए थे। यहीं से धीरे-धीरे इनके प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों के बीच तकरीबन चार साल तक अफेयर रहा।

विज्ञापन

3 of 5
namrata shirodkar

ऐसे में दोनों ने एक-दूजे को अपना जीवनसाथी बनाने में कोई देरी ना की और साल 2005 में परिणय सूत्र में बंध गए। इस शादी से उनके दो बच्चे गौतम और सितारा है। बता दें कि नम्रता की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री रही हैं। इन दिनों उन्हें टीवी सीरियल में देखा जा रहा है।  महेश ने पत्नी को विश करते हुए लिखा है 'एक निश्छल पल कैमरे में कैद. मेरे प्यार को 14वीं सालगिरह मुबारक. इस पोस्ट को अबतक तीन लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं। 


4 of 5
Namrata Shirodkar - फोटो : instagram

इससे पहले महेश बाबू ने खूबसूरत पति नम्रता शिरोडकर को बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन (22 जनवरी) की बधाई दी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए महेश बाबू ने कैप्शन में नम्रता शिरोडकर को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया था। 







View this post on Instagram







 

Happy birthday, My sweetest love❤ Thank you & Love you for everything that you mean to me🤗 @namratashirodkar

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) on Jan 22, 2019 at 1:11am PST

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahesh babu and namrata
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था- 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, माई स्वीट लव, मेरे लिए सब कुछ बनने के लिए बहुत धन्यवाद और आई लव यू।' महेश बाबू के इस रोमांटिक पोस्ट और तस्वीर को उनके और नम्रता शिरोडकर के फैंस काफी पसंद किया था। साथ ही कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें