बॉलीवुड की फिल्मों की तरह कुछ सितारों की शादियां भी यादगार हैं जिनमें रुपहले पर्दे की जोड़ियां असल जिंदगी में एक हो गईं। वेलेंटाइन डे पर पढ़िए फिल्म इंडस्ट्री की उन 10 बेस्ट जोड़ियों की कहानी...
विज्ञापन
2 of 11
deepika ranveer
- फोटो : file photo
दीपिका-रणवीर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कमेस्ट्री आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती ही है। हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। फिल्म के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार और आखिर शादी। तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी।पद्मावत, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी फिल्म में दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन
3 of 11
akshay kumar twinkle khanna
अक्षय और ट्विंकल खन्ना
खिलाड़ी अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी को आज 18 साल पूरे हो गए हैं । अक्षय कुमार ने एक बार इंटरव्यू में टि्वंकल के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था । अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को क्यूट ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
4 of 11
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ी में से एक है। इस कपल की लव स्टोरी बहुत ही मजेदार है। पहले काजोल को अजय पसंद नहीं करते थे। एक वक्त के बाद दोनों इस तरह से करीब आए कि आज तक एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। काजोल हर समय अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं वहीं अजय भी अपनी पत्नी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते।
विज्ञापन
5 of 11
saif
करीना और सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को करीब सात साल हो चुके हैं। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से पहले कोर्ट मैरिज की फिर रिसेप्शन पार्टी दी थी। सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों इंडस्ट्री के सबसे हॉट एंड हैपनिंग कपल हैं। पब्लिक अपीयरेंस और अवार्ड फंक्शन में भी कई बार दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
विज्ञापन
6 of 11
Aishwarya and Abhishek
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक और ऐश्वर्या एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे। अभिषेक, ऐश से 3 साल छोटे हैं। दोनों की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। दोनों की बेटी आराध्य है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था।अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन पिछली बार साल 2010 में पर्दे पर साथ नजर आए थे। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'रावण' में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।
विज्ञापन
7 of 11
angad bedi and neha dhupia
अंगद बेदी और नेहा धूपिया
बेस्ट फ्रेंड रह चुके अंगद बेदी और नेहा धूपिया पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। शादी के बाद से ही नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबरें जोर पकड़ने लगी थी। कहा तो ये भी जा रहा था कि इस कपल को इसी वजह से जल्द बाजी में शादी करनी पड़ी। शादी से पहले नेहा-अंगद को कई बार एक साथ मीडिया के कैमरों ने कैद किया था।
8 of 11
karan and Bipasha
करण और बिपाशा
एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने दो साल पहले ही एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी की है। करण इससे पहले श्रद्धा निगम के साथ 2008 में और टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंजेट के साथ 2012 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। करन और बिपाशा की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
9 of 11
Saira Banu and Dilip Kumar
दिलीप कुमार और सायरा बानो
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो के प्यार की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। दोनों की उम्र में लगभग 22 साल का अंतर था। फिर भी दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। दिलीप कुमार जब 44 साल के थे तब उन्होंने अपनी आधी उम्र की सायरा बानो (22) से शादी की।
10 of 11
Dharmendra and Hema
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी रिलेशनशिप का जिक्र अपनी बायोग्राफी हेमा मालिनी-बेयॉन्ड द ड्रीम गर्ल में खुलकर किया है। दोनों कई सालों तक एक दूसरे को डेट करते रहे फिर शादी के बंधन में बंध गए। 21 अगस्त 1979 को धर्मेंद्र ने धर्म और नाम परिवर्तन करके हेमा से निकाह कर लिया, ताकि उन्हें अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक़ ना देना पड़े।
राजेश और डिंपल
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने खुद से 15 साल छोटी डिंपल से शादी की थी। उनकी शादी की खबरें उस जमाने में खूब सुर्खियों में रही थीं। राजेश और डिंपल के बीच तीन साल तक अफेयर चला।हालांकि, राजेश-डिंपल का वैवाहिक जीवन ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।