फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन से 5 साल पहले भी हुआ था ऐसा हादसा, बाथटब से जुड़ा है कनेक्शन

Wed, 13 Feb 2019 02:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi Srilatha - फोटो : Twitter
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के निधन के बाद ना केवल फैंस बल्कि उनके साथ काम कर चुके सेलिब्रिटीज भी उन्हें याद करते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी के साथ का एक किस्सा शेयर किया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई। उनकी पुण्यतिथि जल्द ही आने वाली है ऐसे में चलिए श्रीदेवी से जुड़े एक अजीब संयोग के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sridevi - फोटो : file photo
श्रीदेवी की मौत के बाद एक्ट्रेस और एंकर सिमी ग्रेवाल ने एक दूसरे हादसे से तुलना की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यही चर्चा होने लगी थी। सिमी ग्रेवाल ने श्रीदेवी और हॉलीवुड एक्ट्रेस व्हिटनी ह्यूस्टन की तुलना की। सिमी ने ट्विटर पर लिखा, 'श्रीदेवी और व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत के बीच एक अजीब समानता है'। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Whitney Houston - फोटो : file photo
गौरतलब है कि व्हिटनी ह्यूस्टन अमेरिका की एक मशहूर पॉप सिंगर थीं। 11 फरवरी, 2012 को व्हिटनी बेवर्ली हिल्स में एक होटल में मृत मिलीं थीं। व्हिटनी की मौत पर लॉस एंजिल्स द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी मौत डूबने की वजह से हुई और उनकी मौत के पीछे किसी तरह की आपराधिक साजिश के संकेत नहीं थे।

4 of 5
Sridevi Srilatha - फोटो : file photo
अब इसे संयोग ही कहेंगे कि श्रीदेवी का जन्म व्हिटनी ह्यूस्टन से 4 दिन बाद हुआ था। श्रीदेवी जहां 13 अगस्त 1963 को जन्मीं थीं तो वहीं व्हिटनी का जन्म उसी साल 9 अगस्त को हुआ था। व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत नशे के दौरान बाथटब में डूबने से हुई थी। श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को अंतिम सांस ली, वहीं अमेरिकी पॉप सितारा ने 11 फरवरी 2012 को दुनिया को अलविदा कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Boney Kapoor on Sridevi - फोटो : file photo
व्हिटनी की मौत के रहस्य को सुलझाने में कई साल लगे थे। उनकी बेटी बॉबी क्रिस्टीना ब्राउन की मौत भी बाथटब में डूबने से हुई थी। उस वक्त क्रिस्टीना की उम्र महज 22 साल थी। बहरहाल, श्रीदेवी एक शादी के फंक्शन को अटेंड करने दुबई पहुंचीं थीं उसी दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें