फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज बैनर के कांट्रेक्ट के लिए अब रणबीर कपूर से 'शुद्ध देसी रोमांस' करेंगी ये एक्ट्रेस

Wed, 07 Mar 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'शुद्ध देसी रोमांस' और 'बेफिक्रे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस वाणी कपूर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म यशराज फिल्मस के बैनर तले बनाई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
खबरों की मानें तो वाणी ने यशराज फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। जिसमें से वह दो फिल्में  'शुद्ध देसी रोमांस' और 'बेफिक्रे' कर चुकी हैं। कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार वह अब जल्द ही तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
फिलहाल वाणी की इस नई फिल्म का नाम क्या होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे। इससे पहले करण  'अग्निपथ' और 'ब्रदर्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि साल 2016 में वाणी की फिल्म 'बेफिक्रे' आई थी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह रोमांस करते नजर आए थे। फिल्म 'बेफिक्रे' में वाणी का बोल्ड अंदाज देखने को भी मिला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें