फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणी कपूर के हाथ लगा जैकपॉट, अब इश्क फरमाएंगी ऋतिक रोशन के साथ

Thu, 12 Oct 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 7
वाणी कपूर - फोटो : INFOCELEBZ
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर को यशराज बैनर ने बड़ा मौका दिया है। अब वो ऋतिक रोशन के अपोजिट दिखेंगी। खास बात ये है कि फिल्म 2019 में आएगी, पर अभी से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता जाग चुकी है। जानें, क्या है फिल्म का नाम, साथ में हैं और कौन से स्टार...
विज्ञापन

2 of 7
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ - फोटो : pinimg
इस फिल्म की घोषणा यशराज फिल्म्स ने लीजेंडरी डायरेक्टर यश चोपड़ा के 85वें बर्थ एनिवर्सरी पर की थी। वाणी कपूर के फिल्म में होने की पुष्टि तरन आदर्श ने भी की है। आगे जानें, फिल्म में किस तरह से होगा HrithikVsTiger
  Vaani Kapoor to star opposite Hrithik Roshan in YRF's next... Costars Tiger Shroff... Siddharth Anand directs... 25 Jan 2019 release. — taran adarsh (@taran_adarsh) October 12, 2017
विज्ञापन

3 of 7
Hrithik Roshan, Tiger Shroff - फोटो : ytimg
यशराज फिल्म्स हॉलीवुड की बेहद सक्सेस एक्शन मूवी की बॉलीवुड रीमेक बनाने जा रहा है, जिसमें #HrithikVsTiger होगा। 
यशराज फिल्म्स ने घोषणा की है कि वो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म बना रहा है, इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। इस फिल्म की रिलीजिंग की घोषणा भी हो गई है।

4 of 7
Hrithik Roshan, Tiger Shroff
यशराज फिल्म्स की आने वाली इस मूवी को लेकर सबसे पहले टाइगर श्रॉफ ने ट्वीट किया और लिखा, 'सर @iHrithik, आप मेरे गुरू हैं। पर आपको पता होना चाहिए कि गेम कब बदलता है #HrithikVsTiger'। टाइगर श्रॉफ के इस ट्वीट पर ऋतिक रोशन ने जोरदार पलटवार किया। आगे जानें, क्या कहा ऋतिक रोशन ने...
 
विज्ञापन

5 of 7
Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन ने टाइगर श्रॉफ के ट्वीट के जवाब में लिखा, 'गुरू हमेशा अपने पास एक ट्रिक रखता है, जो वो अपने शिष्य को नहीं सिखा@iTigerShroff #HrithikVsTiger'। देखने ही देखते ये #HrithikVsTiger हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। और फिर यशराज बैनर ने पूरे मामले की सच्चाई बताई। 
 
विज्ञापन

6 of 7
टाइगर श्रॉफ
यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर लिखा कि यशराज फिल्म की अगली मूवी में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ होंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। फिल्म साल 2019 में 19 जनवरी को रिलीज होगी'। आगे जानें, आने वाली फिल्म का नाम और ये किस फिल्म की रीमेक होगी..
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रितिक रोशन, बॉलीवुड - फोटो : self
यशराज बैनर की इस फिल्म के बारे में माना जा रहा है कि ये फिल्म सिलवेस्टर स्टैलोन की साल 1982 में आई सुपरहिट एक्शन मूवी 'फर्स्ट ब्लड' की रीमेक होगी। इस फिल्म को कल्ट हिट फिल्मों की लिस्ट में रखा जाता है, जिसमें पूर्व सैनिकों की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म के बॉलीवुड रीमेक में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच जोरदार एक्शन स्टंट सीन देखने को मिलेंगे। इसका नाम 'रैम्बो' रखा जा सकता है।

हेट स्टोरी की एक्ट्रेस से पहले ये 5 एक्ट्रेस भी दे चुकी हैं ऐसे बयान, हिल गया था बॉलीवुड

बॉलीवुड की 3 हसीनाएं, देखिए कौन सी लगीं रोबोटिक अवतार में सबसे हॉट?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें