फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेट स्टोरी की एक्ट्रेस से पहले ये 5 एक्ट्रेस भी दे चुकी हैं ऐसे बयान, हिल गया था बॉलीवुड

Thu, 12 Oct 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
भैरवी गोस्वामी - फोटो : Twitter
बॉलीवुड में 'हेट स्टोरी' जैसी फिल्में कर चुकी भैरवी गोस्वामी ने ये बयान देकर सनसनी फैला दी है कि हीरोइने फिल्मों के लिए पहले तो मर्दों के साथ सोती हैं, और फिर 10 साल बाद कहती हैं कि उनका यौन उत्पीड़न हुआ। भैरवी गोस्वामी ही नहीं, बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेसेस भी यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दे पर बोलकर बॉलीवुड को हिला चुकी हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सोमी अली - फोटो : Twitter
सोमी अली को लोग सुपरस्टार सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं। पर उन्होंने अपने बचपन की एक बेहद भयावक घटना के बारे में जानकारी देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि वो जब 5 साल की थी, तभी उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। यही नहीं, उन्हें घरेलू हिंसा का भी शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
मरीना कुवर - फोटो : Twitter
मॉडल मरीना कुवर ने आरोप लगाया कि राम रहीम ने उन्हें अपनी गुफा में बुलाकर गलत तरीके से छुआ। साथ ही तमाम तरह के प्रलोभन भी दिए। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में हर उस पल को बेपर्दा कर दिया, जिनके बारे में कोई बात तक नहीं करता।

4 of 6
राखी सावंत - फोटो : Twitter
राखी सावंत: राखी सावंत ने मीका सिंह चुंबन कांड से लेकर हर उस बात के खिलाफ आवाज उठाई, जिसपर आमतौर पर लोग चुप रहते हैं। उन्होंने हाल के दिनों में ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि बाबा राम रहीम ने भी उनपर गंदी नजर डाली थी। 
विज्ञापन

5 of 6
कल्कि कोएचलिन - फोटो : Twitter
कल्कि ने एक इंटरव्यू में राज खोला कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था, तो पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने इस विषय पर जानकारी नहीं दी। इतना जरूर उन्होंने हिंट दिया कि वो व्यक्ति परिवार का करीबी व्यक्ति था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana ranaut
कंगना रनौत: कंगना रनौत की बहादुरी से हर कोई वाकिफ हो चुका है। उन्होंने अपने खिलाफ अन्याय के खिलाफ न सिर्फ अवाज उठाई, बल्कि वो अपनी लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ रही हैं। उन्होंने न सिर्फ आदित्य पंचोली के खिलाफ जुबान खोली, बल्कि ऋतिक रोशन से लेकर अध्ययन सुमन तक सभी को बेपर्दा कर दिया। 

एक्ट्रेस बोलीं, रोल पाने को मर्दों से संबंध बनाओ, 10 साल बाद कहो- मेरे साथ गलत हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें