वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाणी कपूर ने इस बात पर भी खुशी जताई कि सब कुछ अब ठीक होता दिख रहा है। लोगों ने कोरोना वायरस के साथ रहने का ही मन बना लिया है। लोग अब घरों से निकल रहे हैं, अपने काम पर जा रहे हैं। लोगों में डर भी कम हुआ है। वह कहती हैं, “लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। हम सबको जो भी अपने काम या अपने जुनून के चलते घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें घर वापस भी जाना है। और, घर लौटकर अपने परिजनो के लिए हम खतरा न बनें, इसके लिए बाहर बहुत सावधानी की जरूरत है। मास्क लगाना कतई न भूलें और हाथों को बार बार साबुन से जरूर धोते रहें।”