फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर विद्या बालन ने किया ट्वीट, रिया चक्रवर्ती को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 02 Sep 2020 11:01 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और विद्या बालन - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @balanvidya
सुशांत सिंह राजपूत  (Sushant Singh Death Case) के केस में रिया चक्रवर्ती  (Rhea Chakraborty) को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। ऐसे में सीबीआई न सिर्फ रिया बल्कि उनके परिवार से भी पूछताछ कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतााबिक सुशांत केस में सीबीआई को अपनी शुरुआती जांच में हत्या का कोई भी सबूत नहीं मिला है। वहीं मुंबई पुलिस ने भी अपनी शुरुआती जांच में इस केस को आत्महत्या ही बताया था। हालांकि इसके बाद भी एक बड़ा तबका रिया को ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार मान रहा है। इस बीच रिया चक्रवर्ती के मीडिया को दिए इंटरव्यू के बाद कुछ सितारे अभिनेत्री के पक्ष में भी बात रखने लगे हैं और इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुई है विद्या बालन  (Vidya Balan)  का।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे के गलत इस्तेमाल को लेकर सीबीआई रिया और उसके परिवार वालों के खिलाफ जांच कर रही है। इस केस में अभी तक सीबीआई कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। अभी तक की जांच में कोई भी पुख्ता सबूत रिया के खिलाफ नहीं मिला है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के एक बड़े तबके ने रिया को दोषी करार दे दिया है। ऐसे में विद्या बालन ने इस पर दुख जाहिर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : Instagram: @balanvidya
दरअसल हाल ही में दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने रिया चक्रवर्ती को कथित तौर पर घेरे जाने को लेकर मीडिया पर निशाना साधा था। इसके बाद विद्या बालन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्यारे युवा सितारे सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत मीडिया सर्कस बन गया है। महिला होने के नाते, रिया के खिलाफ होने वाली घटिया बातों से मेरा दिल टूट जाता है। आइए एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना काम करने दें।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम
याद दिला दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। सुशांत की मौत से हर कोई हैरान रह गया था। इस मामले की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ने की थी और इसे आत्महत्या का मामला बताया था। मुंबई पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान करीब 56 लोगों के बयान दर्ज किए थे और इस पूरे मामले को नेपोटिज्म के नजरिये से देखा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
इस पूरे मामले में मोड़ तब आया जब दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने बिहार में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआईर के बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच भी काफी खींचतान देखने को मिली थी। वहीं सीबीआई जांच की भी मांग तेज हो गई थी। इसके बाद आखिरकार कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच के आदेश दिए। आज सीबीआई जांच का तेरहवां दिन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें