वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला
वाणी कपूर के करियर ने फिल्म ‘वॉर’ से रफ्तार पकड़ी है। ऋतिक रोशन के साथ ‘घुंघरू’ गाने में बवाल काटने वाली ये हसीना इस साल अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देगी। वाणी मानती हैं कि ये साल एक कलाकार के रूप में उन्हें अपने कौशल का हर रूप दिखाने में मदद करेगा। वाणी कहती हैं, ‘‘मैं 2021 के लिए काफी उत्साहित हूं। इस साल मेरी तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। ये तीनों फिल्में – ‘शमशेरा’, ‘बेल बॉटम’ व ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ एक दूसरे से बहुत अलग हैं।”