फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vanita Kharat: 'कबीर सिंह' की 'पुष्पा' ने कराया बिना कपड़ों के फोटोशूट, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर तो मिला फैंस का सपोर्ट

Wed, 06 Jan 2021 12:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वनिता खरात - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में सिर्फ फिल्में ही नहीं बनती बल्कि पिछले कुछ समय से यहां गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। साल 2018 में जहां मीटू मूवमेंट के जरिए बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेज ने यौन शोषण को लेकर खुलासा किया था तो वहीं अब बॉडी पॉजिटिविटी मूवमेंट भी काफी तेजी से चर्चा में आ रहा है।  इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर कई बातें हो रही हैं। ऐसे में इस मूवमेंट को स्पोर्ट करने के लिए 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस वनिता खरात ने भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
वनिता खरात - फोटो : Instagram
बता दें कि वनिता ने इस मूवमेंट के सपोर्ट में न्यूड फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के पीछे की उनके सोच की हर कोई तारीफ कर रहा है। मूवमेंट की बात करें तो इसके तहत प्लस साइज और ओवर वेट महिलाएं अपने शरीर को हूबहू अपनाने और इसे बिना किसी शर्म के फ्लॉन्ट करने जैसे सकारात्मक संदेश देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वनिता खरात - फोटो : Instagram
अब इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए 'कबीर सिंह' फेम एक्ट्रेस वनिता ने भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए साथ में कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मुझे अपने टैलेंट पर गर्व है, अपने पैशन पर, अपने कॉन्फिडेंस पर, मुझ अपनी बॉडी पर गर्व है.....क्योंकि मैं मैं हूं...'।

 

4 of 5
वनिता खरात - फोटो : Instagram
बता दें कि इस तस्वीर में वनिता बेहद बिंदास और खुशमिजाज नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर एक जबरदस्त हंसी है जो ये बता रही है कि औरत को दकियानूसी सोच के दायरे से निकल कर खुद से प्यार करना चाहिए। वनिता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बेबाक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट में उनके इस पॉजिटिविटी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वनिता खरात - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि बॉलीवुड में अक्सर एक्ट्रेसेज फैशन या कैलेंडर के लिए ही न्यूड फोटोशूट करवाती हैं, लेकिन वनिता ने अपनी इस तस्वीर से एक खास मूवमेंट को सपोर्ट किया है। अपनी इस तस्वीर से वनिता ने ये बताया है कि किसी भी शेप या साइज में आप खूबसूरत लग सकते हैं और अपने शरीर को लेकर कभी भी खराब नहीं महसूस करनी चाहिए। बात करें वनिता के करियर की तो फिल्म 'कबीर सिंह' से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इसमें उन्होंने कबीर सिंह की नौकरानी पुष्पा का किरदार निभाया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें