वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में वाणी कहती हैं, ‘‘जब आप बड़ी फिल्में करती हैं, तो एक तरफ आपकी ओर ज्यादा लोगों का ध्यान जाता है, तो वहीं लोगों की समीक्षा का भी आपको सामना करना पड़ता है। मेरे दिमाग में हमेशा से स्पष्ट था कि मैं ऐसी फिल्में करना चाहती हूं जो मुझे अभिनेत्री के रूप में अपना हुनर दिखाने की अनुमति दें। मेरी अगली फिल्में पूरे देश का मनोरंजन करेंगी। इन फिल्मों में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया है।’’