निर्देशक सूरज बड़जात्या इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ऊंचाई को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इन्हीं में से एक है, उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया'। फिल्म ने रिलीज के बाद शानदार सफलता हासिल की थी और आज भी यह दर्शकों को बेहद पसंद है। अब हाल ही में फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने खुलासा किया है कि सलमान खान को उनके पहले स्क्रीन टेस्ट के बाद फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए उन्होंने रिजेक्ट कर दिया गया था'। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे रिजेक्ट किए जाने के छह महीने के भीतर उन्होंने सलमान खान को वापस फिल्म से जोड़ लिया था।