ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 1.81 करोड़ कारोबार किया था। लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इसकी कमाई में लगातार इजाफा होता गया। फिल्म ने शनिवार को 3.64 करोड़, रविवार को 4.71 करोड़ का बिजनेस किया। वीकडेज में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। सोमवार को फिल्म ने 1.88 करोड़, मंगलवार को 1.76 करोड़, बुधवार को 1.66 करोड़, गुरुवार को 1.56 करोड़ का बिजनेस किया। कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 17.02 करोड़ रुपये बटोरे। आठवें दिन 1.31 करोड़ के साथ फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
Filmy Wrap: केबीसी में नकली कार्तिक आर्यन और बेटी की सगाई में डांस कर आमिर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें