फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: बोल्ड ड्रेस में दिशा पाटनी के किलर लुक्स और दृश्यम 2 की एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से लगाई आग

Sat, 19 Nov 2022 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिशा पाटनी, इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरी को सोशल मीडिया ने काफी कम कर दिया है। पहले के जमाने में जहां केवल सीमित संसाधनों की वजह से प्रशंसक अपने चहेते कलाकारों के बारे में बहुत कम जान पाते थे। वहीं, अब तकनीक के माध्यम से वह सीधे अपने पसंदीदा सेलेब्स के साथ जुड़ चुके हैं। यही वजह है कि सेलेब्स भी खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग सोशल मीडिया पर लगातार साझा करते रहते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने लुक की वजह से अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्राउन कलर की वन पीस बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। 
Filmy Wrap: केबीसी में नकली कार्तिक आर्यन और बेटी की सगाई में डांस कर आमिर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

3 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शनिवार को एक्ट्रेस ने नो मेकअप लुक में अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनन्या खुले बाल में काफी सुंदर लग रही हैं।

4 of 11
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आज वह अपनी फिल्म के सेट पर 'मेन्स डे' मनाती नजर आईं। उन्होंने शनिवार को अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सेट के कई लोगों के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
शर्ली सेतिया - फोटो : सोशल मीडिया
शर्ली सेतिया
क्यूटनेस में शर्ली कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। आज उन्होंने अपनी विदेश यात्रा की फोटो शेयर की हैं। अलग-अलग तस्वीरों में शर्ली काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
Tabassum Govil: 'राम' के साथ स्क्रीन भी साझा कर चुकी हैं तबस्सुम, जानें अरुण गोविल से इनका दिलचस्प रिश्ता
विज्ञापन

6 of 11
इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
इशिता दत्ता
इशिता दत्ता की फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने दो दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी दिलकश अदाओं वाली तस्वीर साझा की है। वन शोल्डर ड्रेस में इशिता काफी अच्छी लग रही हैं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनके लुक को कंपलीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
निकिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
निकिता दत्ता
फिल्म कबीर सिंह से सुर्खियां बटोरने वाली निकिता दत्त सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। आज अभिनेत्री ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह अलग-अलग पोज में दिख रही हैं।

8 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
शमा सिकंदर
शमा सिकंदर एक्टिंग के साथ अपनी बोल्डनेस की वजह से भी अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की है। बिकिनी में उन्होंने एक बार फिर से फैंस की धड़कने तेज कर दी हैं। 
Ira Khan: आयरा खान ने फैंस को दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी, मंगेतर नुपुर शिखरे के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

9 of 11
अलाया एफ - फोटो : सोशल मीडिया
अलाया एफ
अलाया एफ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सैफ अली खान के साथ जवानी दीवानी से की थी। फिल्म में वह सैफ की बेटी के रोल में थीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। आज उन्होंने ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की हैं। फैंस को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
KBC 14: केबीसी 14 में पहुंचे कार्तिक आर्यन के हमशक्ल, जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन भी रह गए हैरान

10 of 11
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अवनीत कौर
अवनीत कौर ने बहुत कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर  उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वह नाश्ता करती दिख रही हैं। इन फोटोज पर अब तक लाखों लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन

11 of 11
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया
राधिका मदान
राधिका मदान बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिद्दत में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। आज एक्ट्रेस ने अपनी दिलकश अदाओं वाली तस्वीर साझा की है। फैंस को उनकी ये फोटोज काफी पसंद आ रही हैं।
Ayushmann Khurrana: इंडियन आइडल में एक साथ रिजेक्ट हुए थे आयुष्मान और नेहा, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें