फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के बादशाह माने जाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह निर्देशन कला में कितने माहिर हैं। उनकी नई पेशकश 'ऊंचाई' ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब इस मल्टीस्टारर फिल्म के कलेक्शन में कमी आई है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डेनी डेंजोंगप्पा स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिन सिनेमाघरों में बढ़िया प्रदर्शन किया था। लेकिन चौथे दिन के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'ऊंचाई' के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितना बिजनेस किया है।