बड़े गुलाम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े गुलाम अली खान के साथ उनके तीन छोटे भाई उस्ताद मुबारक अली खान, उस्ताद बरकत अली खान और उस्ताद अमानत अली खान कसूर-पटियाला घराने के योग्य प्रतिनिधि थे। वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी बड़े गुलाम अली खान के मुरीद थे। यह बात 26 मई 1944 की है। राष्ट्रपिता ने बड़े खान साहब की महान कला के सम्मान में एक पत्र लिखा था। इस पत्र में गांधी जी ने लिखा, आपने मुंबई की प्रार्थना सभा में आकर मधुर भजन सुनाया इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। मुझे संगीत की समझ नहीं हैं। मैं उस्तादों का गाना बहुत कम सुनता हूं। लेकिन जिस गीत में ईश्वर का नाम आ जाए, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है।'