फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Usha Uthup Birthday: ऊषा उत्थुप ने नाइट क्लब से की थी सिंगिंग करियर की शुरुआत, आज इतनी दौलत की हैं मालकिन

Tue, 08 Nov 2022 07:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Usha Uthup - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में पॉप सिंगिंग को एक अलग मुकाम तक ले जाने वाली गायिका ऊषा उत्थुप आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऊषा उत्थुप अपनी दमदार आवाज के चलते बाकी सिंगर्स से अलग रूप में पहचानी गईं। उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसे गाने दिए जिस पर लोग आज भी झूमकर नाचने को मजबूर हो जाते हैं। इसके साथ ही उनका लुक भी अक्सर चर्चा में रहा, उनकी कांजीवरम साड़ी, बड़ी गोल बिंदी के साथ बालों में फूलों का गजरा डाले ऊषा उत्थुप अलग ही पहचान बना चुकी हैं। 7 नवंबर 1947 को मुंबई में जन्मी ऊषा उत्थुप काफी आलीशान जिंदगी जाती हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ
विज्ञापन

2 of 4
Usha Uthup - फोटो : सोशल मीडिया
ऊषा उत्थुप लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। ऊषा उत्थुप ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत होटलों में गाने गाकर की। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊषा जब 20 साल की थीं, तभी उन्होंने साड़ी में चेन्नई के माउंट रोड स्थित जेम्स नाम के एक छोटे से नाइट क्लब में गाना शुरू किया था। उसी समय नाइट क्लब के मालिक ने ऊषा को एक हफ्ते के ट्रायल पीरियड पर रखा था। इसके बाद ऊषा ने मुंबई के 'टॉक ऑफ द टाउन' और कोलकाता के 'ट्रिनकस' क्लब में भी गाना गाया। इसके बाद उन्हें दिल्ली के ओबेरॉय होटल में गाना गाने का मौका मिला।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत की आलिया से दूर हुईं सब शिकायतें? एक्ट्रेस के मां बनने की खुशी में हुईं शामिल!
विज्ञापन

3 of 4
Usha Uthup - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊषा उत्थुप को एक्टर शशि कपूर ने पहला ब्रेक दिया था। उनसे ऊषा की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में ही हुई थी। वहां शशि कपूर उनकी गायकी से इतने प्रभावित हुए कि फिल्म में गाने का मौका दे दिया। ऊषा उत्थुप ने 'शालीमार', 'शान, वारदात','अरमान', 'डिस्को डांसर',  'प्यारा दुश्मन', 'अरमान', 'दौड़', 'भूत', 'जॉगर्स पार्क' और 'हैट्रिक' जैसी फिल्मों में गाने गाए, जो खूब पसंद किए गए।
Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- खुद बताया प्राइवेट इवेंट...
विज्ञापन

4 of 4
Usha Uthup - फोटो : सोशल मीडिया
ऊषा उत्थुप ने वर्ष 1970 में आई 'बॉम्बे टॉकीज' फिल्म में अंग्रेजी में गाना गाया था। 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में ऊषा ने आशा भोसले के साथ 'दम मारो दम' गाना गाया था। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला। बेशक कुछ लोग ऊषा उत्थुप की आवाज का मजाक उड़ाते रहे हों, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर खुद को साबित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊषा उत्थुप ने करीब 8 विदेशी और 17 भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं। आज उनके पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ऊषा उत्थुप की नेटवर्थ 12 करोड़ रूपये से अधिक है।

Actors Cosmetic Surgery: बुढ़ापा छिपाने के लिए एक्टर्स भी करवा चुके हैं सर्जरी, शाहरुख से आमिर तक का नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें