फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं ऑनस्क्रीन मां ऊषा नाडकर्णी, अवॉर्ड शो में रोने लगीं फूट-फूटकर

Tue, 15 Dec 2020 03:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े छह महीने हो चुके हैं, लेकिन उनके फैंस और चाहने वाले अब भी उन्हें याद करते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के कई चाहने वाले ऐसे भी हैं जो आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। उन्हीं में से एक मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री ऊषा नाडकर्णी हैं, जो सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोने लगी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऊषा नाडकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम
ऊषा नाडकर्णी ने बॉलीवुड के अलावा छोटे पर्दे के कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। ऊषा नाडकर्णी और सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऊषा नाडकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए रोती हुई दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, ऊषा नाडकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम
ऊषा नाडकर्णी का यह वीडियो जी रिश्ते अवॉर्ड्स का है। वह शो में सुशांत सिंह राजपूत के लिए स्पीच देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान ऊषा नाडकर्णी उन्हें याद करते हुए फूट-फूटकर रोने लगती हैं। वीडियो में ऊषा सुशांत को पवित्र रिश्ता में उनके किरदार से याद करती हैं। इस सीरियल में दिवंगत अभिनेता के किरदार के नाम मानव था।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
ऊषा नाडकर्णी के इस वीडियो को sushankita नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि जब ऊषा सुशांत सिंह राजपूत को याद करती हैं तो अवॉर्ड्स शो में मौजूद कई सितारे उनकी बात सुनकर भावुक हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऊषा नाडकर्णी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव इस साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थिति उनके घर में मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी मौत की जांच शुरू की थी, जिसके बाद पटना पुलिस ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया था। हालांकि कुछ समय बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इस मामले में सीबीआई के अलावा एनसीबी और ईडी भी जांच कर चुकी हैं। 

पढ़ें: ऋतिक रोशन के इस केस को CIU को ट्रांसफर करने पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- कब तक रोएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें