फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड मिलते ही ट्रोल हुईं राखी सावंत तो फैंस बोले-खरीदा क्या? एक्ट्रेस ने जवाब देकर की बोलती बंद

Mon, 13 May 2019 12:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi sawant - फोटो : Yogen Shah
ड्रामा क्वीन राखी सावंत को खबरों में बने रहना आता है। राखी हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे पोस्ट करती हैं जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार भी होती है। राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार इसकी वजह उन्हें अवॉ़र्ड मिलना है।
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi sawant - फोटो : Yogen Shah
आइटम सॉन्ग्स के लिए मशहूर राखी सावंत को हाल ही में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से नवाजा गया है। हालांकि उनकी ये उपलब्धि कुछ लोगों को रास नहीं आई पर उनके अवॉर्ड पर ही सवाल उठा दिए।
विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant
राखी सावंत से अवॉर्ड खरीदने तक की बात पूछ ली गई फिर क्या था राखी सावंत ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब देकर बोलती बंद कर दी। इस सवाल पर कि  क्या उन्होंने यह पुरस्कार खरीदा है? इस पर राखी सावंत ने कहा कि वह यह अवॉर्ड डिजर्व करती हैं। सोशल मीडिया पर तो राखी सावंत को हर एक पोस्ट के लिए ट्रोल किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि राखी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

4 of 5
rakhi sawant
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपने इस अवॉर्ड और फंक्शन के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। एक यूजर ने राखी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'इंडस्ट्री वाले पगला गए हैं तभी तुम्हें अवॉर्ड दिए जा रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अवॉर्ड तुमने खुद बनाया होगा...।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही राखी की पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। दरअसल उनकी एक तस्वीर में वे पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में पोज देती नजर आ रही थीं। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं फैंस ने राखी को गद्दार तक कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें