फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड संग मनाया 21वां बर्थडे, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

Mon, 13 May 2019 11:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरा
आमिर खान की बेटी इरा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं इरा ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आमिर ने टि्वटर पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा मैसेज लिखा। बात करें इरा की तो उन्होंने अपना बर्थडे बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी और क्लोज फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

2 of 5
ira khan
इरा ने अपने जन्मदिन की तस्वीरों को सोशल मीडिया शेयर किया है। तस्वीरों में इरा क्राउन पहनी दिख रही हैं जिस पर उनकी उम्र लिखी हुई है। इतना ही नहीं पहली तस्वीर में वह अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी को प्यार से हग करती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
ira khan
ये तस्वीरें न्यूयॉर्क की हैं जहां वह पढ़ाई करती हैं। आमिर के अलावा इरा के जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड ने भी पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा 'हैपी बर्थडे बेब। तुम सिंपल हो। एक बर्थडे पोस्ट से ही तुम खुश हो जाती हो।' 

4 of 5
ira khan
इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। माना जा रहा है कि वो जल्द एक्टिंग में डेब्यू कर सकती है। इरा के बारे में पिता आमिर खान ने बताया था कि उसका इंट्रेस्ट फिल्म मेकिंग में है। इरा अक्सर अपने पिता आमिर के साथ भी वक्त बिताती दिखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ira khan
रीना और आमिर खान का एक बेटा जुनैद है। जुनैद ने फिल्म 3 इडियट्स में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को असिस्ट किया था। पहली पत्नी से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा आजाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें