अभिषेक बच्चन को अकसर पिता की तरह कामयाब न होने की वजह से निशाने पर लिया जाता है लेकिन अभिषेक भी अपने जवाब से ये जरूर साबित कर देते हैं कि वह जूनियर बच्चन हैं। अभिषेक फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर छोटे-बड़े मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में जूनियर बच्चन को को एक यूजर ने बेरोजगार कह दिया। इसके बाद अभिषेक ने ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब दिया है।