फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट भंडाफोड़ के बाद एक और खुलासा, एक्ट्रेस से पूछा गया था- 'क्यो वो किसी भी...'

Sat, 23 Jun 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों अमेरिका के शिकागो शहर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में तेलुगू फिल्मों के प्रोड्यूसर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 34 वर्षीय फिल्म प्रोड्यूसर किशन मोदुगुमुडी और उसकी पत्नी चंद्रा फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को अमेरिका में बुलाते थे और उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे। मामले के खुलासे के बाद टॉलीवुड की 5 एक्ट्रेस भी सामने आई थीं और बताया था कि उन्हें भी अमेरिका जाने का न्योता दिया गया था। अब इस मामले में एक और एक्ट्रेस के मैनेजर ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
करीब साल भर पहले अमेरिका में इवेंट्स कराने वाले हैदराबाद स्थित एक कॉर्डिनेटर ने तेलुगू फिल्मों की एक एक्ट्रेस के मैनेजर से बात की। थोड़ी ही देर की बातचीत में उस कॉर्डिनेटर ने मैनेजर से पूछा, 'क्या वो (एक्ट्रेस) किसी भी परिस्थितियों के अनुसार ढल सकती है?' बता दें कि एक्ट्रेस अमेरिका के मिडवेस्टर्न शहर में तेलुगू एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली थीं। ऐसे में आयोजन से पहले ही कॉर्डिनेटर के इस सवाल ने मैनेजर को भी चौंका दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
हालांकि जब कॉर्डिनेटर को लगा कि उसने गलत सवाल पूछ दिया है तो बात को संभालते हुए कहा कि 'मेरे कहने का मतलब है कि कार्यक्रम के बाद उसे इवेंट आयोजित करने वाले और उनके परिवार के साथ सेल्फी वगैरह लेनी होगी।' कॉर्डिनेटर की बातों से ही एक्ट्रेस के मैनेजर को समझ आ गया कि सब कुछ ठीक नहीं है जिसके बाद उन्होंने अमेरिका का दौरा रद्द कर दिया।

4 of 5
जानकारी के अनुसार आरोपी दंपति इंडियन कॉन्फ्रेंस और कल्चर इवेंट्स में एक्ट्रेसेज को ले जाते थे ताकि उनके लिए ऊंची कीमत के ग्राहकों को आसानी से ढूंढा जा सके। इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद अमेरिकी एजेंसियां काफी सतर्क हो गई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस के इस रैकेट से जुड़े होने की खबर के बाद अमेरिकी एजेंसी के जांच अधिकारी काफी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि शिकागो में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक आरोपी किशन और उसकी पत्नी इस काम के लिए अपने ग्राहकों से 3 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपये लेते थे। अमेरिकी पुलिस ने जब इस दंपति के घर पर छापा मारा तो उन्हें वहां से काफी सबूत मिले। पुलिस ने कई बैग और 70 कंडोम भी बरामद किए। यही नहीं पुलिस को एक ऐसा रजिस्टर भी मिला जिस पर आने वाली हीरोइनों की डिटेल थी कि उनकी डेट कब और किसके साथ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें