फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी आज, फिल्म और टीवी जगत में होंगे ये इवेंट्स, दिन भर रहेगी इन खबरों पर नजर...

Sat, 23 Jun 2018 09:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lord vishnu
निर्जला एकादशी
आज निर्जला एकादशी है। विष्णु पुराण के अनुसार जो लोग सालभर एकादशी का उपवास नहीं कर पाते हैं वे लोग केवल एक दिन निर्जला एकादशी का उपवास करें तो उन्हें दूसरी सभी एकादशियों का लाभ भी प्राप्त होता है। इस दिन शरबत बांटना भी अच्छा माना जाता है।
पढ़ें: 23 जून को है निर्जला एकादशी व्रत, यह है शुभ मुहूर्त, मिलेगा विशेष फल
क्या निर्जला एकादशी में बिल्कुल नहीं पीना चाहिए पानी...जान लें हकीकत
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आइफा अवॉर्ड
आइफा 2018
बैंकाक में चल रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स 2018 का आज दूसरा दिन है।  शनिवार को ओसियान और आइफा के आयोजक मिलकल सिनेमा हेरिटेज इवेंट आयोजित करेंगे। इसके अलावा इस बार आइफा की थीम 'बीट द प्लास्टिक' कैंपेन से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। 

पढ़ें: IIFA 2018: 7 साल बाद ऐसे लुक में नजर आए बॉबी देओल, देखें अनिल कपूर से लेकर दिया मिर्जा की तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 5
raj babbar
आज है इस सेलिब्रिटी का बर्थडे
आज राज बब्बर का जन्मदिन है। उनका जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था। एक्टिंग के बाद राजनीति से जुड़े बब्बर इन दिनों कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

पढ़ें: स्मिता पाटिल के प्यार में राज बब्बर ने पार की थी सारे हदें, पहली पत्नी को छोड़ बनाया था नया रिश्ता
 

4 of 5
Game Of Thrones
आज एक दूजे के हो जाएंगे ये सेलेब्स
हॉलीवुड अभिनेता किट हैरिंगटन आज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस रोज लेसली के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी स्कॉटलैंड में होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Qayamat Ki Raat
टीवी शोज प्रीमियर
आज टीवी पर दो नए शोज का प्रीमियर होने जा रहा है। स्टार प्लस पर जहां करिश्मा तन्ना और विवेक दहिया स्टारर कयामत की रात का प्रसारण शुरू होगा, वहीं एंड टीवी पर लाल इश्क का पहला एपिसोड टेलीकास्ट होगा। लाल इश्क में प्रियांक शर्मा, प्रीतिका राव, नीति टेलर लीड रोल में दिखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें