फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: होम अलोन 2 से लेकर द एसोसिएट तक, इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप

Sun, 10 Nov 2024 12:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रपति पद का चुनाव दोबारा जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप इतिहास रच चुके हैं। केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि फिल्मोे के माध्यम से वह लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी कुछ विशिष्ट भूमिकाओं के बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। उन्होंने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया। सफल राजनीतिक करियर के अलावा वह हॉलीवुड की फिल्मों में भी कई बार नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्मों, टीवी सीरीज और विज्ञापनों में कई विशिष्ट भूमिकाएं निभाई हैं। आइए जानते हैं उनके फिल्मी किरदारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क
डोनाल्ड ट्रंप होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क में एक खास किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी। फिल्म में वह होटल मालिक की भूमिका में देखे गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
द लिटिल रास्कल्स
इस सूची में द लिटिल रास्कल्स नाम की भी फिल्म है। साल 1994 में आई इस फिल्म का हिस्सा डोनाल्ड ट्रंप भी थे। फिल्म में उनके किरदार का नाम वाल्डो जॉनस्टन द्वितीय था, जो वाल्डो जॉनस्टन तृतीय का अमीर पिता हैं।

4 of 7
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
एक्रॉस द सी ऑफ टाइम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल 1995 में भी पर्दे पर नजर आए थे। एक्रॉस द सी ऑफ टाइम में वह एक अहम किरदार में देखे गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
द एसोसिएट
डोनाल्ड ट्रंप द एसोसिएट (1996) में एक विशिष्ट रोल में दिखे थे। फिल्म में उनका रोल कुछ ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
54
साल 1998 में आई फिल्म 54 में भी डोनाल्ड ट्रंप नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में भी उनकी विशिष्ट भूमिका थी, लेकिन छोटे रोल में भी उन्होंने कमाल का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डोनाल्ड ट्रंप अपने बेटे बैरन के साथ - फोटो : एएनआई
इन फिल्मों में भी आए नजर
उन्हें सेलिब्रिटी (1998) में भी देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें न्यूयॉर्क की अन्य मशहूर हस्तियों के साथ एक ग्लैमरस इवेंट में देखा गया था। इसके अलावा वह जूलैंडर (2001) में खुद के रूप में देखा गया है। उन्हें फिल्म में एक रेड कार्पेट इवेंट में भाग लेते हुए देखा गया था। उन्हें टू वीक्स नोटिस, वॉल स्ट्रीट: मनी नेवर स्लीप्स, एडी, पॉम वंडरफुल प्रेजेंट्स: द ग्रेटेस्ट मूवी एवर सोल्ड और स्मॉल पोटेटोज: हू किल्ड द यूएसएफएल में भी देखा गया था।
Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें