फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलानिया के सामने छोटे सरदार ने किया ऐसा भांगड़ा, हर कोई कर रहा इस बच्चे की तारीफ

Wed, 26 Feb 2020 12:20 PM IST
भावना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
school - फोटो : social media
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ भारत दौरे पर आए थे । मंगलवार को मेलानिया दिल्ली के मोती बाग स्थित एक सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखने पहुंचीं थीं । मेलानिया के स्वागत के लिए स्कूल के बच्चों ने कुछ सांस्कृति कार्यक्रम पेश किए थे । इस प्रोग्राम के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 
 
विज्ञापन

2 of 5
melania - फोटो : social media
इस वीडियो में मेलानिया बच्चों का प्रोग्राम एंजॉय करती दिख रही हैं । तभी एक छोटे सरदार जी भांगड़ा करने लगे । मेलानिया बच्चे का भांगड़ा देख खुश हो गईं। उन्होंने ताली बजाकर बच्चे का हौसला भी बढ़ाया । अब इस छोटे सरदार का भांगड़ा बहुत वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन

3 of 5
Melania Trump - फोटो : अमर उजाला।
सोशल मीडिया यूजर बच्चे की तारीफ कर रहे हैं । स्कूल में मेलानिया का भव्य स्वागत किया गया था । बच्चों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया था । साथ ही टीका लगाया था । जब मेलानिया स्कूल पहुंचीं तो बच्चों ने भी उनसे कई सवाल पूछे । बच्चों ने पूछा कि आपको यहां आना कैसा लगा। इस पर उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अच्छा लगा है।
 

4 of 5
Melania Trump - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद मेलानिया ने पूछा कि कितने बच्चों को स्टेज से डर लगता है। सादगी से वह बच्चों के साथ बताचीत करती दिखीं। सरकारी स्कूल के बच्चों का आत्मविश्वास देख वह दंग रह गईं। एक बच्चे ने मेलानिया से उनके आगरा ट्रिप के बारे में पूछा। मेलानिया ने लगभग डेढ़ घंटे स्कूल में गुजारे। स्कूल की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप बच्चों द्वारा बनाई गई चार मधुबनी पेटिंग दी गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Melania Trump - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद वह एक्टिवटी रूम में पहुंचीं। यहां भी उन्होंने नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के बच्चों से मुलाकात कीं। बच्चों के बीच पहुंच कर वह काफी खुश नजर आईं। मेलानिया ट्रंप ने पांचवीं के बच्चों की हैपीनेस क्लास को देखा और समझा। बच्चों ने उनसे पूछा कि इस क्लास में उन्हें कैसा लगा। इस पर उन्होंने संक्षिप्त में जवाब दिया कि आई फेल्ट रिलैक्स।

अपने स्वयंवर के बीच पारस छाबड़ा माहिरा के साथ कार में इस तरह हुए स्पॉट, देखिए वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें