फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: अरब फैशन वीक में उर्वशी रौतेला ने पहनी सोने की ड्रेस, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Sun, 30 Jan 2022 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
मॉडलिंग की दुनिया से अपना नाम बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को आज कौन नहीं जानता। वह अपने हुस्न और जलवों से पूरी दुनिया में फेमस हो चुकी हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स रही इस अभिनेत्री की खूबसूरती का हर कोई कायल है। अपनी खूबसूरती का जलवा एक बार फिर अभिनेत्री ने अरब फैशन वीक में बिखेरा है। इसमें पहने गए उनके गाउन की खूब चर्चा हो रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
दो बार जाने वाली पहली भारतीय-
अभिनेत्री उर्वशी ने हाल ही में अरब फैशन वीक में शिरकत की। इससे पहले भी वह इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुकी हैं। गौरतलब है कि उर्वशी इस फैशन वीक में दो बार जाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। यह भारत के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

3 of 6
urvashi rautela - फोटो : instagram

महारानियों सा था उर्वशी का गाउन-
इस फैशन वीक में उर्वशी रैंप पर एक थाई हाई स्लिट गाउन पहने दिखीं। गोल्डन कलर के इस गाउन को हीरे जवाहरात से तैयार किया गया था। उर्वशी इसमें बहुत सुंदर लग रही थी। उनपर किसी महारानी जैसा रूप आ रहा था। इस गाउन को पूरी तरह से गहनों से ही सजाया गया था। 

 

4 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela
कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश-
इस अति सुंदर गाउन की कीमत जानकर आप सभी के होश उड़ जाएंगे। बता दें कि उर्वशी के इस गाउन की कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गाउन मिस्र की सबसे ताकतवर और सुंदर रानी 'महारानी क्लियोपेट्रा' से इंसपायर्ड था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela
इन्होंने किया है डिजाइन
उर्वशी की सुंदरता में चार चांद लगाने वाले इस गाउन को मशहूर फैशन डिजाइनर फेरने वन एमांटो ने डिजाइन किया है। एमांटो कई इंटरनेशनल स्टार्स के कपड़े भी डिजाइन करते हैं। इनमें जेनिफर लोपेज और बियॉन्से जैसी बड़ी स्टार्स के नाम भी शामिल हैं। इस गाउन को उन्होंने 'क्लियोपेट्रा रियल गोल्ड एंड डायमंड आउटफिट' नाम दिया है।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela

शो स्टॉपर रही उर्वशी 
अभिनेत्री ने फैशन वीक से अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वह लिखती हैं," आज मेरा दिल ️अपने देश भारत के लिए आभार और भावनाओं से भर गया है। मुझे अपने इस फेमस इंटरनेशनल फैशन वीक में दो बार शो स्टॉपर बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।" 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें