उर्वशी रौतेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई शहर में उर्वशी रौतेला के बारे में मनोरंजन जगत से जुड़े लोग खूब जानते हैं। सिनेमा में उनकी झलक हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द लीजेंड’ में दिखी। फिल्म के हीरो को लोगों ने पहली झलक में ही नकार दिया और फिल्म भी रिलीज के साथ ही सुर्खियों से गायब हो गई। दो साल पहले उर्वशी की एक और फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ का भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होकर यही हश्र हो चुका है लेकिन, मुंबई में फिल्में बनाने वालों की कमी नहीं है और इन नए नवेले निर्माताओं का ध्यान उर्वशी की तरफ बना रहे, इसके लिए उर्वशी लगातार सुर्खियां बनाती रहती हैं।