फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Film Festival 2022: कान फिल्म महोत्सव में शामिल होंगी उर्वशी रौतेला, पहली तमिल फिल्म ‘द लीजेंड’ पोस्टर होगा लॉन्च

Tue, 17 May 2022 01:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स और तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस हाल ही में फिर से सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स और तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस हाल ही में फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री अपनी पहली तमिल फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। इसी क्रम उर्वशी अपनी पहली तमिल फिल्म द लीजेंड के पोस्टर लॉन्च के लिए कान फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण में शामिल होंगी।
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
उर्वशी हाल ही में फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए के रवाना हुई है। इस दौरान एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कैमरे में कैद हुई अभिनेत्री इस दौरान स्लीवलेस सिल्वर बैलून टॉप और हाई-राइज ब्लैक फ्लेयर्ड लेदर पैंट में नजर आईं। इसके साथ ही पारदर्शी हील्स और खुले बालों में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। कान महोत्सव में फिल्म के पोस्टर लॉन्च के बारे में बोलते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैं दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक कान फेस्टिवल में अपनी पहली तमिल फिल्म द लीजेंड के पोस्टर लॉन्च के लिए आमंत्रित होने पर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
कान फिल्म महोत्सव इस साल अपना 75वां संस्करण आयोजित कर रहा है। इस मौके पर इस फिल्म महोत्सव के इतिहास में पहली बार भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में शामिल किया गया है। इस साल होने वाले इस फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बतौर जूरी मेंबर इस फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी अपने पति अभिनेता अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ इस महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। फिल्म में अभिनेत्री 365 डेज के अभिनेता मिशेल मोरोन के साथ नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स और टॉमस मैंडेस द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन 365 डेज के निर्देशक बारबरा बियालोवास करेंगे। इसके अलावा उर्वशी जियो स्टूडियोज के इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ नजर भी आएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें