फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: मिस्ट्री मैन के साथ विंबलडन में नजर आईं उर्वशी, तस्वीर शेयर कर हार्ट इमोजी से छिपाया चेहरा

Sun, 13 Jul 2025 06:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela Spotted With Mystery Boy: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला विंबलडन पहुंची हैं। यहां उन्हें मिस्ट्री बॉय के साथ स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने खुद फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं। वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। एक बार फिर ऐसा हुआ है। दरअसल, उर्वशी विंबलडन 2025 में पहुंचीं। वे बॉबी डॉल बनकर पहुंचीं। दिलचस्प बात यह है कि वे यहां मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई हैं, जिसके बाद फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर वह शख्स कौन है?
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
वेल्स की राजकुमारी से मिलीं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने विंबलडन से अपनी झलकियां शेयर की हैं। उर्वशी ने इसके साथ बताया कि वहां उनकी मुलाकात राजकुमारी केट मिडलटन से हुई। उर्वशी ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन आपसे मिलना सचमुच सम्मान की बात है। आपसे मिलना शानदार रहा'। 
 
विज्ञापन

3 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन है उर्वशी के साथ मिस्ट्री मैन?
इसके अलावा उर्वशी ने एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है। वे पोज देती नजर आ रही हैं और उनके बराबर में एक शख्स खड़ा है। अभिनेत्री ने शख्स का चेहरा व्हाइट हार्ट इमोजी से हाइड कर दिया है। उर्वशी की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि जिस शख्स का चेहरा छिपाया गया है, आखिर वह मिस्ट्री मैन कौन है?

Kota Srinivasa Rao Death: आखिरी बार पवन कल्याण की इस फिल्म में नजर आएंगे श्रीनिवास राव, 11 दिन बाद हाेगी रिलीज

विज्ञापन

4 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
चार लाबुबु डॉल लेकर पहुंचीं उर्वशी
उर्वशी रौतेला व्हाइट कलर की ड्रेस में बार्बी डॉल वाले लुक में विंबलडन में पहुंची हैं। उनका स्टाइल तो चर्चा में है ही, साथ ही उनके बैग में लगीं चार लाबुबु डॉल ने भी लाइमलाइट चुरा ली है। उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों सनी देओल की फिल्म 'जाट' में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें